डा. वीरेंद्र पुष्पक मैं पत्रकार हूं, एक स्टोरी की कबरेज के लिए देहरादून आया हुआ था। पुराना मित्र मिल गया। बहुत दिनों के बाद मिला था। घूमने के लिए ऋषिकेश आ गए। गंगा के किनारे बैठे थे। आतंकवाद पर बात होने लगी। उसने एक कहानी सुनाई अपनी कश्मीर, विशेष रूप से अनन्तनाग की यात्रा के सम्बन्ध में। मैं अपने मित्र का नाम जानबूझ कर नहीं लिख रहा हूँ। उसने कहना शुरू किया कि बात शायद 2014 की है। हमारे यहां से एक बस 10 दिन के टूर पर बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पर जा रही है। मेरी पत्नी का निधन हुआ था। मैं उन दिनों डिस्टर्ब सा था। मेरी बेटी ने स्थान परिवर्तन से मेरे मानसिक दबाब को कम करने के लिए अमरनाथ यात्रा का कार्यक्रम बना लिया। मेडिकल, रजिस्ट्रेशन आदि की कबायत पूरी की, जाने की तैयारी करने लगे। कुल मिला कर निश्चित समय पर हम अमरनाथ यात्रा के लिए निकल पड़े। कश्मीर की सुंदर वादियों का नजारा देखने का मौका मिला। वास्तव में मन कुछ हल्का हुआ। हमारा टूर पहलगांव से चंदनबाड़ी, पिस्सू टॉप होता हुआ शेषनाग तक पहुंच गया। रात्रि में यहां विश्राम करना था। यहां से