Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

महामारी में

इन्द्रदेव भारती दाता जीवन दीप बचाले, मौत की इस अँधियारी में। अपने लगने लगे बेगाने, दाता इस महामारी में।। 1. बंद पड़ा संसार है दाता। बंद पड़ा घर-द्वार है दाता। बंद पड़ा व्यापार है दाता। बंद पड़ा रुजगार है दाता। नक़द है मेहनत, लेकिन मालिक, धेल्ला दे न उधारी में।। 2. छोड़ शहर के खोट हैं लौटे। खाकर गहरी चोट हैं लौटे। गला भूख का घोट हैं लौटे। लेकर प्यासे होंठ हैं लौटे। चले गाँव के गाँव, गाँव को, आज अजब लाचारी में।। 3. आगे-घर के राम-रमैया। पीछे छुटके बहना-भैया। लाद थकन को चलती मैया। पाँव पहनके छाले भैया। राजपथों को नापें कुनबे, ज्यों अपनी गलियारी में।। 4. आँगन से छत, चैबारे लो। चैबारे से अंगनारे लो। अंगनारे से घर-द्वारे लो। घर-द्वारे से ओसारे लो। घूम रहे हैं अपने घर में, कै़द हो चार दीवारी में।। 5. घर के बाहर है सन्नाटा। घर के भीतर है सन्नाटा। इस सन्नाटे ने है काटा। घर में दाल, नमक न आटा। उपवासों की झड़ी लगी है, भूखों की बेकारी में।। 6. दूध-मुहों की बोतल खाली। चाय की प्याली अपनी खाली। तवा, चीमटा, कौली, थाली। बजा रहे हैं सारे ताली। चूल्हे बैठे हैं लकड़ी के- स्वागत की तैयारी में।। 7. धनवानों के भाग्य

एक बेगम की जिन्दगी का सच

एक बेगम की जिन्दगी का सच : जिसमें इतिहास की गरिमा और साहित्य की रवानी है अनिल अविश्रांत     कहा जाता है कि कुछ सच कल्पनाओं से भी अधिक अविश्वसनीय होते हैं। 'बेगम समरू का सच' कुछ ऐसा ही सच है। एक नर्तकी फरजाना से बेगम समरू बनने तक की यह यात्रा न केवल एक बेहद साधारण लड़की की कहानी है बल्कि एक ऐसे युग से गुजरना है जिसे इतिहासकारों ने आमतौर पर 'अंधकार युग' कह कर इतिश्री कर ली है, पर उसी अंधेरे मे न जाने कितने सितारे रौशन थे, न जाने कितनी मशालें जल रही थीं और न जाने कितने जुगनू अंधेरों के खिलाफ लड़ रहे थे। फरजाना एक सितारा थी जिसने अपनी कला, अपनी बुद्धि और अपने कौशल से इतिहास में अपने लिए जगह बनाई। साहित्यिक विधा में इतिहास लिखना एक बड़ा जोखिम भरा काम है। जरा-सा असन्तुलन रचना की प्रभावशीलता को खत्म कर सकता है। इसके लिए विशेष लेखकीय कौशल की आवश्यकता होती है। 'बेगम समरू का सच' पढते हुए यह कौशल दिखता है। यह किताब न केवल इतिहास की रक्षा करने में सफल रहती है बल्कि इसे पढ़ते हुए पाठक को साहित्य का रस भी प्राप्त होता है। लेखक का अनुसंधान, ऐतिहासिक तथ्यों के प